National News

जम्मू-कश्मीर पहुंचे एलवीश यादव की क्यों हुई झड़प, एलवीश के फैंस जानें क्या है पूरा मामला

Elvish Yadav Fight in Jammu-Kasmir Full Story Update:

हाल ही में बिगबॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता बने थे एलवीश यादव। एक दम से पूरे भारत को मोहित करने वाले एलवीश यादव युवाओं द्वारा काफी फॉलो किए जाते हैं। बिगबॉस जीतने के बाद जहाँ एलवीश की ख्याति और चर्चा बढ़ने के साथ उनके जीवन में खूब सारे बदलाव भी आए।

अपने विरोधियों से भी हंसी मज़ाक करने वाले एलवीश की जम्मू में अपने ही फैन से क्यों हुई लड़ाई?     

दरअसल यह लड़ाई की खबर कुछ दिन पहले की है। जब माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए एलवीश यादव कटरा पहुंचे थे। कटरा के प्रसिद्द होटल में खाना खा रहे एलवीश यादव को देख कर भीड़ उमड़ने लगी। जब एलवीश यादव होटल से बहार आए तो उनके फैंस फोटो खिंचाने, बात करने और कई सवालों के साथ उनसे मिलने को बेताब थे।

अपने फैंस को पूरा सम्मान दे रहे एलवीश का सामना कई विवादित सवालों से भी हुआ। जैसे कि उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा एलवीश यादव के खिलाफ एफआईआर लिखा जाना, राजनीती से उनका सम्बन्ध और मेनका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर एलवीश की टिपण्णी की इच्छा रखना।

वर्ष 2023 के अंतिम चरण में माँ वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे एलवीश यादव इन सब विवादों में उलझना नहीं चाहा। और इन सब सवालों को नज़रअंदाज़ कर दिया। पर खुद को फैंस बता कर भीड़ में घुसे लोगों ने एलवीश और उनके दोस्तों को उकसाना शुरू कर दिया। जिसपर एलवीश ने बिना बोले प्रतिक्रिया दी तो एक रिपोर्टर का फ़ोन ज़मीन पर गिर गया। और एलवीश के आगे चल रहे उनके एक दोस्त का कॉलर भी भीड़ में से एक व्यक्ति ने पकड़ लिया।

भीड़ के अनियंत्रित होते हाव-भाव को देखते हुए एलवीश को मौके से हटाया गया और सीधा होटल भेजा गया।

देर शाम विवाद सुलझने पर एलवीश और पत्रकार की होटल में फिर से भेंट हुई। जहाँ उन्होंने अपनी ग़लतफहमी दूर की और साथ में फोटो भी खिंचाई। इसी बीच एलवीश यादव ने सरकारी कार्यप्रणाली और हर व्यक्ति के जीवन की निजता को पूरा सम्मान देने का आग्रह भी किया।

To Top