Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर-रामपुर फोरलेन मार्ग बना हाईटेक, यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए इमरजेंसी कॉल बॉक्स

Ad

Rudrapur news: Emergency call box: प्रतिदिन नेशनल हाईवे से लाखों लोग सफर करते हैं। कई बार सफर करने के दौरान लोगों को बड़ी-बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चाहे वो वाहनों का बीच रास्ते में खराब हो जाना, या फिर किसी भी प्रकार की मेडिकल सुविधा की जरूरत पड़ना। वाहन स्वामियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया ने रुद्रपुर- रामपुर फोरलेन मार्ग पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास इंमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए हैं। ( Emergency call box )

ADVERTISEMENTS Ad

वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए कॉल बॉक्स लगाए गए

एनएचएआई की प्रोजेक्ट मैनेजर मीनू का कहना है कि यह वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। वाहन खराब हो जाए या फिर कोई मेडिकल सुविधा हो जाए तो स्वामी इमरजेंसी कॉल बाक्स के जरिए मदद मांग सकता है। इस बॉक्स में एक बटन होता है जिसे दबाते ही संबंधित जगह की लोकेशन एनएचएआई के पास तुरंत पुहंच जाती है। जिस भी व्यक्ति को परेशानी हो रही है वह स्पीकर में बोलकर बता सकता है। इसके बाद एनएचएआई के पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर मदद के लिए भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के इमरजेंसी कॉल बॉक्स पहली बार क्षेत्र में लगाए गए हैं। जिससे वाहन स्वामियों को काफी मदद मिलेगी। ( Emergency call box installed in rudrapur-rampur highway )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top