Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी आ रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, यात्री सुरक्षित

Ad

हल्द्वानी: अब धीरे धीरे पूरे प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार भी इस दिशा में सकारात्मक रवैये के साथ आगे बढ़ रही है। मगर इस बीच हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के मामले ने चिंता बढ़ाई है। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश का दर्द अभी ताजा है। ऐसे में अब सवारियों को लेकर हल्द्वानी आ रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर ने टेंशन बढ़ाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक पवनहंस कंपनी का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे देहरादून से सवारियों को लेकर हल्द्वानी के लिए उड़ा था। मगर 11.35 बजे तकनीकी खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टप की कालागढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। बताया जा रहा है कि कालागढ़ की सीमा से सटी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के अंतर्गत मीरापुर साउथ में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

गौरतलब है कि हेलीकॉप्‍टर की खराबी दूर करने को देहरादून से टीम बुलाई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन राजकुमार यादव और सह पायलट रत्नेश सिंह बैठे हुए थे। पायलट का कहना है कि रेड सिग्नल दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top