Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में 29 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, एक हज़ार नौकरियां मिलेंगी…

Ad

पिथौरागढ़: प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पिथौरागढ़ में भी एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। आगामी 29 अगस्त को इसे आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी और बताया कि एचसीएल ट्रेनिंग और स्टाफिंग प्रा. लि. नोएडा द्वारा 1000 पदों हेतु सेवायोजन कार्यालय पिथौरागढ़ में रोजगार मेला आयोजित किया जाना है। बता दें कि इच्छुक युवाओं सुबह 10 बजे से पहले ही उक्त जगह पर पहुंचना होगा।

पदों का विवरण

सॉफ्टवेयर इंजीनियर

डिजाईन इंजीनियर

टेक अनालिसिस्ट

डाटा इंजीनियर

योग्यता

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता – 12वीं गणित विषय से 60 प्रतिशत अंको के साथ वर्ष 2020-21 तथा वर्ष 2021-22 में उत्तीर्ण

आयु – 18 से 22 वर्ष

अभ्यर्थियों को ध्यान रहे कि उन्हें अपने साथ समस्त मूल शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, स्थाई एवं जाति प्रमाण पत्र (समस्त प्रमाण पत्रों की एक-एक छायाप्रति) लाना होगा। गौरतलब है कि चुने हुए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे।

प्रशिक्षण के बाद 1.70 लाख से 2.20 लाख वार्षिक मानदेय के साथ मेडिकल, फैमिली बीमा आदि की सुविधा दी जायेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उक्त सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। साथ ही कोविड-19 मानकों के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भर्ती मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 7505659938, 7300736963 पर सम्पर्क किया जा सकता है!

ADVERTISEMENTS Ad
To Top