Jobs

युवाओं के लिए रोजगार खबर, 80 हजार गेस्ट टीचर्स की होगी भर्ती, जानें डिटेल्स

MadhyaPradeshGuestTeacherRecruitmen
Ad

Madhya Pradesh Guest Teacher Recruitment : MP School Education : Guest Teacher Vacancy MP : MP Education News : Government School Teacher Vacancy : मध्य प्रदेश में नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार करीब 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और खाली पदों का आकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों के अनुसार जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं वहां गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी…ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और नया सत्र सुचारु रूप से चल सके।

राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षक पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार नए सत्र में लगभग 80 हजार गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति करने की योजना बना रही है। फिलहाल प्रदेश में करीब 76 हजार गेस्ट शिक्षक कार्यरत हैं…जिनका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। आवश्यकता के अनुसार उन्हें दोबारा नियुक्त किया जा सकता है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती से जुड़ा प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की प्रक्रिया शुरू हो जाती है….इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द समय-सीमा तय की जाएगी और इस विषय पर लगातार बैठकें हो रही हैं।

सरकार ने भर्ती की योजना शैक्षणिक सत्र और अवकाश को ध्यान में रखकर बनाई है। अप्रैल में सत्र शुरू होगा मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा…जबकि 15 जून से स्कूल फिर खुलेंगे और जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इसी अवधि तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य में हर महीने शिक्षकों के रिटायर होने से रिक्त पदों की संख्या बढ़ रही है। इस सत्र में 500 से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं…जिससे गेस्ट शिक्षकों की संख्या 80 हजार से भी अधिक हो सकती है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नए सत्र के लिए सभी तैयारियां जारी हैं और खाली पदों पर जल्द नियुक्तियां कर छात्रों की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top