Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध रूप से बनी दुकान को किया गया ध्वस्त

Ad

हल्द्वानी: मंगलवार को नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओं अभियान की शुरुआत कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के ठीक सामने से शुरू की। नगर निगम , प्रशासन और पुलिस टीम सदर बाजार से होते हुए मीरा मार्ग तक पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने पाया की, दुकानदारों ने दुकानदार के बाहर भी सामान रखा है। सामान बाहर होने की वजह से नाली भी चोक हो गई है और सड़क पर चलने की जगह नहीं है। नगर निगम टीम ने कई दुकानों का सामान जब्त किया और कड़ी चेतावनी देकर दोबारा दुकानें न लगाने की चेतावनी दी।

इसके अलावा अवैध तरीके से बनाई गई एक दुकान को ध्वस्त भी कराया गया। इस दौरान अचानक हुई कार्रवाई को देखते हुए बाकी दुकानदारों ने सड़क पर सजाई दुकानों को तुरंत समेट लेकिन प्रशासन की टीम एक छोर पर ही पहुंची थी कि आधे घंटे बाद ही कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के सामने से हटाईं गईं दुकानें सज गईं।

कई दुकानदारों ने आरोप भी लगाया कि प्रशासनिक टीम ने केवल बाजार की दाहिनी तरफ की दुकानों पर ही कार्रवाई की है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अतिक्रमण हटाने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और पुलिस टीम भी शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top