Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के लालडांठ में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी शहर में चौड़ीकरण का कार्य होना है जिससे जाम की समस्या से छुटकारा एवं यातायात को सुगम मनाया जा सके। इसके लिए 13 चौराहों को चिन्हित कर लिया गया है। इस सूची में कालाढूंगी रोड स्थित लाल डांठ चौराहा भी शामिल है। ( Enroachment in Haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

50 साल से पुराना था अतिक्रमण

बता दें कि लालडांठ के पास सड़क पर 62 मीटर लंबा और चार मीटर गहरा अतिक्रमण किया गया था। और यह अतिक्रमण 50 वर्षों से अधिक समय से था। चौड़ीकरण को लेकर कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। प्रशासन द्वारा याचिकाकर्ता को सुना गया और फिर कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया, जिसमें पाया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसके बाद प्रशासन को उसे तोड़ने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सिटी मेजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और 50 साल से पुराने इस अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। ( Enroachment Removed near Lal Danth in Haldwani )

वहीं पिछले दिनों हुई बारिश में नुकसान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि इस बार पहले के मुकाबले जलभराव की समस्या नहीं हुई ,हालांकि जो नहरे क्षतिग्रस्त हुई हैं उन्हें जल्द ठीक करा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top