Entertainment

Big Boss के विजेता की हुई शादी, घर की छत पर 4 लोगों के सामने लिए फेरे

Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी ने पूरे साल की प्लानिंग को व्यर्थ कर दिया है। किसी ने सोचा नहीं था कि लोगों को घर के अंदर रहने में मजबूर होना पड़ेगा। तीन मई तक लॉकडाउन चलेगा और जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि इसे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। लॉकडाउन के चलते कई शादियां कैंसल हुई या फिर अलग अंदाज में हुई है। ऐसा ही हुआ है बिग बॉस 2 के विजेता के साथ। बिग – बॉस 2 और एमटीवी रोडीज 5 के वीनर रहे आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के चलते 4 लोगों की मौजूदगी में शादी की है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ पड़ा है और इसी वजह से आशुतोष ने धूमधाम से शादी नही की। अलीगढ़ की अर्पिता के साथ उन्होंने अपने नोएडा सेक्टर – 100 स्थित घर पर ही सात फेरे लिए।

आपको बता दें कि आशुतोष ने अपनी शादी पर खर्च होने वाले सारे पैसे पीएम केयर्स फंड में दान कर दिए है। दोनों की शादी की डेट 26 अप्रैल को फिक्स हुई थी। शादी को आगे टालने की बजाए आशुतोष ने इसी दिन कम लोगों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला लिया।

अपनी शादी की जानकारी आशुतोष ने खुद लोगों के साथ अपने फेसबुक अकाउंट से साझा की। आपको बता दें आशुतोष बिग बॉस के दूसरे सीजन के विजेता रह चुके है शो में जीत के बाद उनको बेहद पंसद किए जाने लगा लेकिन आज वह इस इंडस्ट्री से दूर है।

https://www.instagram.com/p/B_gv15GFXnb/

ADVERTISEMENTS Ad
To Top