Entertainment

टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारिख निकली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ad

टीवी सीरियल की शूटिंग के बीच अभिनेता पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद ‘कसौटी जिंदगी की’ की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई। पार्थ के बाद अब एक और टीवी अभिनेत्री का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। श्रेनू ने सोशल मीडिया पर लिखा की कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए। मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं, जो इस डरावने समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रेनू से पहले कसौटी जिंदगी की फेम एक्टर पार्थ समथान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आई थीं। पार्थ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कसौटी जिंदगी की की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई। साथ ही कास्ट और क्रू मेंबर का कोरोना टेस्ट करवाया गया। आमना शरीफ, पूजा बनर्जी, करण पटेल और शुभावी चौकसी का कोरोना रिजल्ट निगेटिव आया है। वहीं एरिका फर्नांडिस अपने टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रही हैं।

बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद अभ‍िषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आराध्या के को‍विड पॉजिटिव आने के बाद इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top