Entertainment

गुस्से में महिला पहलवान ने किया राखी सावंत का ऐसा हाल, हॉस्पिटल में करना पड़ा भर्ती, देखे वीडियो

Ad

नई दिल्ली: सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के दौरान महिला रेसलर रोबेल का चैलेंज स्वीकार करना अभिनेत्री राखी सावंत को महंगा पड़ गया। महिला रेसलर रोबेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया, जिससे वह चोटिल हो गईं। करीब पांच से आठ मिनट तक राखी रिंग के बीच ही दर्द से तड़पती रहीं। लेकिन न तो दर्शक कुछ समझ पाए और ना ही सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के कार्यकर्ता। कुछ देर बाद जब आयोजकों को चोटिल होने की भनक लगी तो वह राखी को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लेकर आए और अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रविवार को सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित की गई थी। यहां इंटरनेशनल मेल और फीमेल रेसलर पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली भी वहां मौजूद थे। महिला रेसलर रोबेल रिंग में उतरीं और उन्होंने पंचकूला की महिलाओं को रिंग में उतरने के लिए ललकारा। रोबेल की चुनौती को स्वीकारते हुए राखी सावंत रिंग में पहुंच गईं। उन्होंने पहले रोबेल को रिंग में डांस करने का चैलेंज दिया। रोबेल ने डांस चैलेंज पूरा किया और फिर गाना रुकते ही राखी को कंधे पर उठाकर पटक दिया।

राखी सावंत करीब 8 मिनट तक रिंग में ही पड़ी रहीं। रेफरी को जब लगा कि राखी गंभीर रूप से घायल हैं तो उन्होंने आयोजकों को इसकी जानकारी दी। अन्य लोगों की मदद से राखी सावंत को रिंग से बाहर लाया गया और जीरकपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राखी की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। डॉक्टरों ने राखी को आराम करने की सलाह दी है।

राखी के घायल होने को जहां कुछ लोग उनका पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे पहले भी भारत में जिन जगहों पर रेसलिंग हुई है वहां भी इस तरह के पैंतरे आजमाए गए हैं। बहरहाल खली ने भी राखी के घायल होने की पुष्टि की है।

वीडियो देखने के लिए नीचे स्लाइड पर क्लिक करें

ADVERTISEMENTS Ad

Pages: 1 2

To Top