Bollywood

राखी सांवत का इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Ad

नई दिल्ली। बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सांवत आजलक इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही हैं। राखी सावंत के इंग्लिश बोलने के तरीके को लेकर उनका काफी मजाक बनता है।खबर की की माने तो राखी ने अपने इंग्लिश बोलचाल को सुधारने का फैसला करके क्लासेस ले रही है।  राखी न सिर्फ अपनी अंग्रेजी सुधारेंगी बल्कि फ्रेंच भी सीखेंगी।ये कोर्स करने के पीछे एक और कारण राखी का अगला प्रोजेक्ट भी है। राखी जल्द ही एक फ्रेंच फिल्म काम करने वाली है इस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। फिल्म में वो एक भारतीय लड़की के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के अनुसार राखी एक ऐसी भारतीय लड़की के तौर पर होंगी जिसे विदेश जाकर कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि राखी अपनी भाषा और एक्टिंग स्किल्स को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन जहां तक उनके इस नए प्रोजेक्ट का सवाल है तो राखी का मानना है कि यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। राखी ने कहा- मुझे शुरू में थोड़ा शक था, क्योंकि न तो मुझे उतनी फर्राटेदार अंग्रेजी आती है, और न हीं मैं फ्रेंच जानती हूं। मैं यह भाषाएं सीखने की कोशिश कर रही हूं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top