Entertainment

Lung कैंसर से जूझ रहे Sanjay Dutt! बोले- मैं जल्दी ही लौटूंगा..

Ad

Lung कैंसर से जूझ रहे Sanjay Dutt! बोले- मैं जल्दी ही लौटूंगा..

नई दिल्लीः बॉलीवुड के लिए पिछले कुछ महीने बेहद ही कठोर रहे हैं। और अब संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। Sanjay Dutt ने बीती रात ट्विटर पर अनाउंस कर बताया कि वह फिल्मों से ब्रेक लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Sanjay Dutt फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है। और ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि संजय दत्त अपने इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं।हालांकि इस मामले में संजय दत्त की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

ADVERTISEMENTS Ad

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मंगलवार को अचानक काम से ब्रेक लेने का एलान करके सभी को चौंका दिया। संजय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और अपने शुभचिंतकों से गुज़ारिश करता हूं कि चिंता ना करें और ग़ैरज़रूरी अंदाज़ा भी ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं के सहारे मैं जल्द ही वापसी करूंगा। 

संजय ने अपनी पोस्ट में इस बात का ज़िक्र नहीं किया कि उन्हें क्या हुआ है। संजय को पिछले हफ़्ते मुंबई के लीलावती अस्पताल में सांस की तकलीफ़ के लिए भर्ती करवाया गया था। उन्होंने 8 अगस्त को एक करके बताया था कि वो पूरी तरह से ठीक हैं। मेडिकल निरीक्षण में हैं। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है। दो दिन अस्पताल में गुजारने के बाद संजय 10 अगस्त को डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए।

बता दें कि संजय दत्त की अगली फिल्म ‘सड़क 2’ है, जिसमें वह आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं, ‘केजीफ पार्ट 2’ में एक्टर यश के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में संजय दत्त के केजीएफ पार्ट 2 से जुड़ा लुक भी रिलीज हुआ है। इसमें एक्टर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा ‘पानीपत’ में देखा गया था जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी थी। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top