Bollywood

ऋषभ पंत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ डिनर डेट पर आए नजर

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट और बॉलीवुड एक बार फिर सुर्खियों में है। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री को डिनर डेट पर देखा गया है।  10 दिसंबर की रात दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हुए टी 20 के निर्णायक मैच से ठीक एक दिन पहले डिनर डेट पर नजर आए। दोनों मुंबई के होटल एस्टेला में रात 11 बजे साथ थे। 

यह पहला मौका नहीं है जब उर्वशी का नाम किसी क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले उनके साथ हार्दिक पांड्या का नाम जोड़ा जा रहा था लेकिन उन्होंने इन बातों का खंडन किया। हाल ही में हार्दिक ने उर्वशी को पपी गिफ्ट किया था। खबर है कि पागलपंती में उर्वशी का काम देखकर हार्दिक बहुत प्रभावित हुए और बधाई के तौर पर उन्हें पपी गिफ्ट किया। लेकिन खबर ये भी है कि हार्दिक  नताशा स्टैंकोविक को डेट कर रहे हैं और सीरियस भी हैं।

उर्वशी की बात की जाए तो हाल ही में उनकी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म पागलपंती रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डि क्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं ऋषभ पंत अपनी खराब फॉर्म के चलते सुर्खियों में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भारत ने 2-1 से जीती लेकिन पंत का योगदान ना के बराबर रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top