Entertainment

ऑनलाइन शॉपिंग में फिर गड़बड़ी, सोनाक्षी ने मंगवाया हेडफोन और मिला लोहे का टुकड़ा

Ad

नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त से ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ लोगों का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। इंटरनेट से गहरी दोस्ती ऑनलाइन शॉपिंग के लोगों को काफी पास ला रहा है। त्योहारों के मौकों पर ऑनलाइन साइट्स में मिलने वाली छूट हर वक्त सुर्खियों में रहती है। वहीं बाजार में काम कर रहे व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग को ग्राहकों के साथ धोखा बताते आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी के किस्से सामने आते रहते हैं। कभी फोन के जगह ईट निकलती है तो कही कुछ। इस बार इसकी चपेट में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन साइट अमेज़ॉन ने हेड़फोन ऑडर किया था। जब उन्हें वो मिला तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। दरअसल जो पैकेट सोनाक्षी को प्राप्त हुआ उसमें हेडफोन की जगह लोहे का टुकड़ा था। सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए किया।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1072464334624829441

बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने एमेजॉन से बोज़ के हेडफोन ऑर्डर किए थे। लेकिन डिलीवरी में उन्हें मिला जंग लगा हुआ नल का टुकड़ा। गुस्सा तो आना ही था।

सोनाक्षी ने इसकी शिकायत ट्विटर पर एमेजॉन को टैग करते हुए लिखी। उन्होंने लिखा, ‘एमेजॉन! मैंने बोज़ के हेडफोन ऑर्डर किए थे, देखिए बदले में मुझे क्या मिल।. पैकेज बहुत अच्छे से पैक था, लेकिन बस बाहर से ही सबकुछ अच्छा था। और हां इससे भी बुरी बात, आपका कस्टमर सर्विस मदद भी नहीं करना चाहता। अमेजॉन ने इस पर नोटिस लिया और सोनाक्षी को जवाब दिया। कंपनी ने माफी मांगी और जल्द ही इस मसले को सुलझाने का भरोसा दिया।

इस घटना के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जो आप देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top