Entertainment

बहन की शादी में जीजा के जूते चोरी करने की तैयारी में परिणीति, कहा हो चुकी है डील

Ad

बॉलीवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। दोनों का पिछले हफ्ते रोका हो चुका है। बता दें कि दोनों पिछले कई महीनों से डेटिंग कर रहे थे और इस रिश्ते को एक नाम देना चाते थे। निक ने प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इसे बाद 18 अगस्त को मुंबई में प्रियंका और निक ने शादी से पहले रोका कर लिया है। प्रियंका और निक की सगाई के वक्त निक जोनस के माता-पिता भी भारत पहुंचे थे और पूजा में शामिल हुए। निक ने भारतीय परिधान पहने हुए थे। जहां प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना था। निक जोनस क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। निक और प्रियंका ने इस खास अवसर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

ADVERTISEMENTS Ad

बहन की शादी के लिए  परिणीति काफी उत्साहित हैं। उन्होंने  कहा कि उन्होंने तो शादी में जूते चोरी करने को लेकर प्लान भी बना लिया है। एक फैन ने सोशल मीडिया पर परिणीति से इस बारे सवाल किया तो परिणीति ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- ‘हां बिलकुल, मैंने तो उनसे डील भी कर ली है। और इस बात की गवाह प्रियंका चोपड़ा हैं।’ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी उनकी फिल्म The Sky is Pink की शूटिंग के खत्म होने के बाद होगी।

Image result for प्रियंका चोपड़ा और परिणीति सगाई

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने मीमी दीदी और निक जीजू की सगाई के खास अवसर पर दिल छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। रोका सेरमनी की एक फोटो के साथ परिणीति ने कैप्शन भी दिया। कैप्शन में परिणीति लिखती हैं- निक मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हो। उन्हें बहुत प्यार करो। क्योंकि वह आपको पागलों की तरह चाहती हैं। उन्हें प्रोटेक्ट करो क्योंकि वह मजबूत हैं, लेकिन अंदर से सॉफ्ट सोल हैं। मैं आप दोनों को बहुत चाहती हूं और आपकी खुशियों के लिए हमेशा दुआ करती हूं।’

Related image

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top