Nainital-Haldwani News

होटल में बुकिंग होने पर ही नैनीताल शहर में मिलेगी ENTRY! थर्टी फर्स्ट के लिए नियम व शर्तें लागू

होटल में बुकिंग होने पर ही नैनीताल शहर में मिलेगी ENTRY! थर्टी फर्स्ट के लिए नियम व शर्तें लागू
Ad

नैनीताल: थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए अनेक राज्यों से सैलानी सरोवर नगरी पहुंचते हैं। इसके एवज में नैनीताल का पर्यटन कारोबार तो फलता फूलता है मगर जाम के कारण सड़कें हांफ जाती हैं। इस बार ऐसा ना हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस (Nainital Police) ने प्लान बना लिया है। अब शहर की पार्किंग फुल हुई तो एंट्री केवल उन्हीं को मिलेगी जिसने पार्किंग वाले होटल में बुकिंग की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिसमस पर नैनीताल शहर में पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ा था। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखरी रही। मगर पुलिस के लिए व्यवस्थाएं करना एक बड़ा चैलेंज रहा। यही चैलेंज बड़े रूप में थर्टी फर्स्ट (Thirty First) के मौके पर सामने होगा। इसलिए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा।

सीओ नेगी (CO Sandeep Negi) ने बताया कि सबसे पहली कोशिश सैलानियों को होटल तक पहुंचाने की होगी। अगर शहर के पार्किंग स्थल (Parking points) में जगह नहीं बची होगी तो पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों को ही शहर में एंट्री दी जाएगी। रूसी बाइपास और नारायण नगर में वाहनों को पार्क करवाकर शटल सेवा से पर्यटक नैनीताल पहुंचेंगे।

रूसी बाइपास और नारायण नगर पार्किंग में वाहनों को दबाव बढ़ा तो पर्यटकों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रुकवाया जाएगा। यहां पर उनके वाहन खड़े कर दिए जाएंगे तथा यहां से शटल बस व टैक्सी सेवा (Taxi service) संचालित की जाएगी। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि हर कोने पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। नैनीताल में जाम ना लगे, इसलिए प्रशासन व पुलिस महकमा पूरी तैयारियां कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top