Uttarakhand News

उत्तराखंड अच्छी खबर, दो शहरों में ई.एस.आई. हॉस्पिटल खोलने के लिए केन्द्र से मिली हरी झंड़ी

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए श्रम विभाग द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए प्रदेश में उद्यमियों से बेहतर सम्बन्ध तथा श्रमिकों को उनके हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने पर ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों एवं श्रमिकों के अच्छे संबंधों से राज्य में औद्योगिक वातावरण के सृजन तथा व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने श्रम संहिताओं के व्यवहारिक क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने व्यापार के सरलीकरण हेतु अनावश्यक रूप से निरीक्षण की व्यवस्था को कम करने पर ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने असंगठित कामगारों के पंजीकरण तथा उन्हें भी संचालित विभिन्न योजनाओं के एकीकरण के साथ लाभ दिये जाने की भी योजना अमल में लाए जाने की बात कही। उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों एवं कामगारों को दी जाने वाली सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में आने वाले समय में निवेश के दृष्टिगत और अधिक उद्योगों की स्थापना होनी है। इसके लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए श्रम विभाग तथा कौशल विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ योजना बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा एवं कोटद्वार में ई.एस.आई. हॉस्पिटल खोलने के लिए केन्द्रीय मंत्री द्वारा सहमति प्रदान की गई है। इसका प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top