Health

करोड़ों खर्च के बाद भी बिल्डिंग का काम अधूरा, बिना स्टरलाइजेशन के चलेगी दून की नई ओटी

Ad

देहरादून, दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधिकारियों ने गजब ही कारनामा करते हुए नए ओटी भवन का लोकार्पण करवा दिया।। जी हां ओटी भवन में स्टरलाइजेशन की व्यवस्था तक नहीं की गई और लगभग 190 करोड रुपए से ज्यादा की रकम खर्च भी कर दी ।।आलम यह है कि दून के अधिकारियों के पास इस सवाल का जवाब देते नहीं बन रहा तो वहीं विभागीय मंत्री इस पर अलग ही तर्क देते हुए दिखाई दे रहे है आलम यह है कि आनन-फानन में अधिकारियों ने दून मेडिकल कॉलेज के ओटी इमरजेंसी भवन का लोकार्पण करवा दिया लेकिन नियमानुसार लगने वाले तमाम डिपार्टमेंट को यहां पर स्थापित तक नहीं किया गया और दावा किया जा रहा है कॉर्पोरेट हॉस्पिटलों की तर्ज पर लोगों को उपचार दिया जाएगा।। अब भला जिस अस्पताल के निर्माण में ही नियमों की अनदेखी हो रही हो तो भला वहां कॉर्पोरेट अस्पतालों से तुलना करें भी तो कैसे।। हालांकि विभागीय मंत्री की माने तो जो खामियां हैं उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।। वही मामले में जब दून के प्राचार्य व चिकित्सा शिक्षा निदेशक से पूछा गया तो उन्होंने मामले में सही जानकारी देने के बजाए कहा जो भी बिल्डिंग का डिजाइन किया गया है उसी के अनुसार निर्माण हुए है।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top