CM Corner

लोकसभा में परीक्षा सुधार संशोधन विधेयक 2026 पारित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

Ad

Public Examinations Bill | Pushkar Singh Dhami | Exam Reform : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संशोधित कानून से पेपर लीक, परीक्षा माफिया और संगठित नकल जैसे मामलों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सकेगी। इससे भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में मदद मिलेगी और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के हित सुरक्षित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। लोकसभा में इस विधेयक का पारित होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि संशोधित कानून लागू होने के बाद देशभर में परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। इससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ेगा तथा भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी।

उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला “नकल मुक्त भारत” के संकल्प को नई मजबूती देगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top