Nainital-Haldwani News

सभी विद्यार्थी ध्यान दें…. कुमाऊं विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। एक सिंतबर से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय जमकर हंगामा हुआ है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर में परीक्षा तिथि को लेकर जमकर हंगामा किया। साथ ही कुलपति प्रो एन के जोशी का घेराव भी किया। छात्र नेताओं ने परीक्षाओं को एक महीना स्थगित करने की मांग की। उनका कहना है कि ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों को दिक्कत हुई है। ऐसे में एक महीने ऑफलाइन पढ़ाया जाए और उसके बाद परीक्षा का आयोजन हो। छात्र नेताओं का कहना था कि कोरोना के चलते ऑफ़लाइन पढ़ाई नही हुई है, लिहाज़ा एक माह ऑफ़लाइन पढ़ाई के बाद ही परीक्षाएं कराई जाए। साथ ही विलम्ब शुल्क के साथ असींगमेन्ट जमा करने की अनुमति महाविद्यालय को दी जाए।

कुलपति प्रोफेसर एन के जोशी ने कहा कि एक सितंबर से सभी महाविद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने जा रही है।एक महीने में परीक्षाओं से संबंधित कोर्स को पूरा कराया जाएगा और फिर एक अक्टूबर से अंतिम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। कुलपति के फैसले के बाद दूसरा ग्रुप विरोध प्रदर्शन में उतर आया है। कुमाऊँ विश्विद्यालय की परीक्षा स्थगित होने की खबर सुनने के बाद फाइनल सेमेस्टर के छात्र विश्विद्यालय भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे छात्रों का कहना है की अगर परीक्षाएं एक माह बाद कराई जाती है तो पोस्ट ग्रेजुएशन में विभिन्न विश्वविद्यालय में दाखले में परेशानी पैदा हो जाएगी। सरकार की आयोग की भर्ती में फाइनल सेमेस्टर के छात्र छात्रायें वंचित रह सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top