Jobs

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका!

Ad

OIL India Recruitment 2025 Sarkari Naukri:  अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं, तो ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में ड्रिलिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑयल इंडिया ने ड्रिलिंग इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 24 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 4 साल की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री या 2 साल की मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण

  • तिथि: 02 अप्रैल 2025 (बुधवार)
  • पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
  • महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • इंटरव्यू के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

अगर आप ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top