Dehradun News

रेल यात्री कृपया ध्यान दें, अब एक एक्सप्रेस ट्रेन तीन महीने के लिए रद्द

Ad

हल्द्वानी: कोहरे के कारण रेल यात्रा पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। अब ये सिलसिला जाड़े आते ही फिर शुरू हो गया है। उत्तराखंड की एक एक्सप्रेस ट्रेन पूरे तीन महीने के लिए निरस्त कर दी गई है। ऋषिकेश से प्रयागराज के बीच संचालित एक्सप्रेस को एक दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है। ये ट्रेन प्रयागराज प्रात: 7.20 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचती है। जबकि दोपहर 3.20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कोचिंग उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर का कहना है कि मौसम की वजह से इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक स्थगित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top