Nainital-Haldwani News

लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस में पहले से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

Ad

LKU-ANVT Express Update: Increasing Train Ticket Demand: गर्मियों के सीजन में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी होती है। इनमें से कई यात्री ट्रेन से यात्रा कर उत्तराखंड आते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से काठगोदाम आने वाले यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ, आनंद विहार से लालकुआं के बीच संचालित होने वाली लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस (15059/15060) में रेल प्रबंधन ने 15 अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। साफ़ है कि रेलवे द्वारा यह निर्णय यात्रियों और टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस निर्णय के संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर, पंकज कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारी पंकज ने बताया कि इस ट्रेन में जीएसएलआरडी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 3, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 4, वातानुकूलित कुर्सीयान का एक और साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोचों सहित कुल 15 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन के संचालन की बात करें तो यह ट्रेन हफ्ते में केवल दो दिन यानी मंगलवार और गुरुवार को ही संचालित होती है। लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 2:15 बजे लालकुआं के लिए प्रस्थान कर रात 9:10 बजे अपने गंतव्य पर पहुँचती है। जबकि लालकुआं से यह‌ ट्रेन सुबह 04:25 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होती है और सुबह 10:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचती है। इस ट्रेन से यात्रा करने वाली सभी यात्रियों को 30 अप्रैल के बाद अतिरिक्त डिब्बे और सुविधा प्रदान करने का निर्णय रेलवे द्वारा ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top