Nainital-Haldwani News

नैनीताल पर्यटको से पैक, दिल्ली के लिए चलानी पड़ गई अतिरिक्त बसें

Ad

हल्द्वानी: गर्मी का मौसम आते ही नैनीताल जिला पर्यटकों से भर जाता है हर साल रिकॉर्ड संख्या में दूसरे राज्यों से पर्यटक नैनीताल समेत अन्य जगहों में घूमने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड पर संख्या सामान्य तौर से अधिक रहती है। पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो उत्तराखंड रोडवेज बसें और ट्रेन भी पूरी तरीके से पैक रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वीकेंड ईद का पर्व था और ऐसे में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक था आलम यह रहा कि नैनीताल और दिल्ली जाने वाले यात्री बसों के लिए इंतजार करते नजर आए। यही नहीं सीट पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। हल्द्वानी बस अड्डा रविवार को यात्रियों से भरा रहा। सबसे ज्यादा दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या रही। ईद का पर्व था और वीकेंड भी, दिल्ली में हल्द्वानी समेत उत्तराखंड के कई युवा नौकरी और पढ़ाई करते हैं। ऐसे में और छुट्टी पड़ने पर घर आते है और फिर लौटते हैं। हल्द्वानी डिपो से दिल्ली के लिए 18 बसों का संचालन किया गया। सामान्य दिन में दिल्ली के लिए हल्द्वानी से 12 बसें चलती हैं। अधिक भीड़ होने की वजह से 6 अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। इसके अलावा हल्द्वानी से नैनीताल के लिए 10 बसों का संचालन किया गया जिसने दो-दो चक्कर लगाए।

हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज इंदिरा भट्ट ने बताया कि यात्रियों की अधिक संख्या होने की वजह से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इस दौरान वह यात्रियों को टाइम टेबल वह अन्य जानकारी देती नजर आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top