Uttarakhand News

उत्तराखंड में अभी और सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी के वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों तापमान प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। ( Uttarakhand weather updates )

ADVERTISEMENTS Ad

लू चलने की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है। ( Heat wave alert in uttarakhand )

सोमवार का तापमान

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ( Uttarakhand Temperature on monday )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top