Nainital-Haldwani News

फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्रेमी-प्रेमिका पहुंच गए हल्द्वानी, लेकिन बस स्टेशन में पकड़े गए

Ad

हल्द्वानी: सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मुलाकात और फिर प्रेम कहानी… मौजूदा वक्त में ये आम हो गया है लेकिन कई बार ये आपराधिक घटनाओं के लिए भी जिम्मेदार रहता है। इसके अलावा सोशल मीडिया कम उम्र के बच्चों पर असर डालती है और इसकों लेकर आए दिन डिबेट होता है। कई बार नाबालिक घर भी छोड़ देते हैं। हल्द्वानी में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी तरह का एक और मामला सामने आया। बागेश्वर निवासी 17 वर्षीय किशोरी और उसका प्रेमी को भागते हुए हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर पकड़े गए हैं। दोनों को किशोरी के रिश्तेदारों ने पकड़ा। इसके बाद युवक को कोतवाली पुलिस के पास ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर की रहने वाली 17 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा का मेरठ का रहने वाला हर्षित नाम के एक युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती। दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई। युवक के कहने पर किशोरी ने अपना घर छोड़। वह भागकर हल्द्वानी पहुंची गई। मेरठ से उसका प्रेमी भी हल्द्वानी पहुंच गया। किशोरी के परिजनों ने रिश्तेदारों के इस बारे में बताया और वह स्टेशन में खोजबीन में जुट गए। उन्होंने  प्रेमी और किशोरी को बस में बैठते हुए पकड़ लिया । फिर क्या रिश्तेदार युवक को कोतवाली ले गई । जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा इस दौरान पुलिस युवक और किशोरी से पूछताछ की, बताया जा रहा कि किशोरी की गुमशुदगी बागेश्वर के एक थाना में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top