Viral

फेसबुक का नया नाम होगा META, जुड़ेंगे नए फीचर्स

फेसबुक का नया नाम होगा META, जुड़ेंगे नए फीचर्स
Ad

नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया गया है। कंपनी के कनेक्ट इवेंट में इस बात की घोषणा की गई। इस दौरान फेसबुक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ”फेसबुक का नया नाम मेटा होगा। मेटा मेटावर्स बनाने में मदद करेगा। एक ऐसी जगह जहां हम खेलेंगे और 3डी तकनीक के जरिए एक दूसरे से जुड़ेंगे। सामाजिक जुड़ाव के अगले चैप्टर में आपका स्वागत है।”

ADVERTISEMENTS Ad

फेसबुक की ओर से 15 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह दिखाया गया है कि फेसबुक का नाम बदलकर अब मेटा कर दिया गया है। इस वीडियो में मेटा का लोगो भी जारी किया गया है। वर्टिकल आठ के तर्ज पर मेटा का लोगो ब्लू कलर में जारी किया गया है। फेसबुक को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा एलान किया है। नए नाम को लेकर हर कोई अपना अपना अनुमान लगा रहा था लेकिन जुकरबर्ग ने नया नाम देकर सबको चौंका दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top