Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी तहसील में कल हुआ था हंगामा, आज चौसला में फैक्ट्री हो गई सील !

Ad

Haldwani News: Factory Sealed: हल्द्वानी के चौसला क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित एक फोम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम भी शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री बिना आवश्यक अनुमति के संचालित की जा रही थी और जांच के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आईं। इसके अलावा, फैक्ट्री का एक हिस्सा सरकारी भूमि पर बना हुआ था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट से जुड़े कई प्रोजेक्ट रेरा नियमों के खिलाफ संचालित हो रहे हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, अवैध रूप से हो रही जमीन की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति चल रहे व्यवसायों और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top