Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में 15 जून को मेला, ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए शटल सेवा चलेगी !

Ad

नैनीताल: 15 जून को बाबा नीम करोली जी महाराज के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हर साल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान हल्द्वानी से कैंची धाम तक यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक जाम प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए, जिला प्रशासन ने इस बार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने बताया कि कैंची धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काठगोदाम और हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से विशेष शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके अलावा, 15 जून को दोपहिया वाहन कैंची धाम तक नहीं जा पाएंगे, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रशासन ने 100 वाहनों का इंतजाम किया है, जिनके जरिए श्रद्धालु शटल सेवा का लाभ उठाएंगे। साथ ही रेल प्रशासन से भी बातचीत की गई है, ताकि रेलवे के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी काठगोदाम से शटल सेवा चलाई जा सके।

यह व्यवस्था इस बार पहले से तैयार की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सके। हर साल लाखों पर्यटक इस दिन कैंची धाम पहुंचते हैं, जिसको लेकर प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top