Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के बाद नैनीताल पुलिस को दी गई गोली चलने की फर्जी सूचना, खुल गई पर्यटक की पोल

Ad

नैनीताल: जिले में पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बीते एक हफ्ते में इस तरह के 3 मामले आ चुके हैं। हल्द्वानी में लूट की फर्जी सूचना देने के दो मामले सामने आए थे और अब नैनीताल में पर्यटक ने गोली चलने की खबर पुलिस को दे दी। पुलिस जांच में सामने आया कि ऐसी कोई घटना नैनीताल में नहीं हुई थी। पुलिस ने झूठी खबर देने वाले पर जुर्माना लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिस ने जूता चोर को पकड़ा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

सुमित हृदयेश ने कहा आम आदमी पार्टी B टीम बनकर उत्तराखंड आ रही है-वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश का युवक नैनीताल घूमने आया था। युवक का नाम मो. फैसल है जो पट्टी रोड भाना कनई प्रतापगढ़ यूपी निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि मॉल रोड पर घूमने हुए उसका अन्य पर्यटकों के साथ छाता टकराने को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत हो गया था और वह घूमते हुए मल्लीताल चला गया। शाम सात बजे वह सूखाताल क्षेत्र में घूम रहा था और इसी बीच बारापत्थर में बाइक सवार एक युवक ने उस पर फायर झोंक दी। इस सूचना के प्राप्त होते ही नैनीताल पुलिस महकमें में सनसनी मच गई।

लॉर्ड्स में उत्तराखंड के ऋषभ ने रचा इतिहास, सबसे तेज एक हजार रन बनाए

उत्तराखंड सरकार ने हटाया पूर्वी पाकिस्तान शब्द,कैबिनेट के फैसलों पर डाले नजर

पुलिस ने फैसल को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने युवक की बातो के अनुसार जांच शुरू की तो पता चला कि युवक झूठ बोल रहा है। पुलिस ने झूठी शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि जो बाइक नंबर फैसल ने दिया था वह मुरादाबाद का निकला और युवक 15 अगस्त के दिन अपने घर पर ही था। पुलिस ने फैसल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।

फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं…पवनदीप राजन ने दो साल की उम्र में किया था पहला कारनामा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top