Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने जूता चोर को पकड़ा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

हल्द्वानी पुलिस ने जूता चोर को पकड़ा, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Ad

हल्द्वानी: नगर की पुलिस ने जूता चोर को पकड़ लिया है। हाल ही में रिटायर्ड कर्नल के घर के बाहर से उनके जूते चोरी हो गए थे। जिसके बाद उनकी तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू की। अब पुलिस को जूता भी मिल गया है और एक आरोपित भी गिरफ्तार हो गया है। एक अन्य अब भी फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad

भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आस्था विहार कॉलोनी में रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी का जूता उनके घर के बाह से छह अगस्त को चोरी हो गया था। इस जूते की कीमत करीब 10 हजार रुपए थी। अब मामले में रिटायर्ड कर्नल द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई।

11 अगस्त को दर्ज हुए मुकदमे ने आमजनों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। लाजमी है कि जूते की शिकायत का मामला रोज रोज तो सुनने को नहीं मिलता। मामले में तफ्तीश शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज वगैरह खंगाली गई। जिसके आधार पर दो आरोपितों की तलाश शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: सुमित हृदयेश ने कहा आम आदमी पार्टी B टीम बनकर उत्तराखंड आ रही है-वीडियो

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में उत्तराखंड के ऋषभ ने रचा इतिहास, सबसे तेज एक हजार रन बनाए

भोटियापड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार राजपुरा क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय विराल को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया गया जबकि विष्णु अभी तक फरार है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों ही युवक हाल ही में जमानत पर छूटे थे एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि जूता बरामद कर लिया है। एक आरोपित की गिरफ्तारी हो गई है, एक की रह गई है। बता दें कि रि. कर्नल ने जूते ऑनलाइन मंगवाए थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने हटाया पूर्वी पाकिस्तान शब्द,कैबिनेट के फैसलों पर डाले नजर

यह भी पढ़ें: फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती

यह भी पढ़ें: पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं…पवनदीप राजन ने दो साल की उम्र में किया था पहला कारनामा

यह भी पढ़ें: यात्रियों को करना पड़ेगा इंतजार, पिथौरागढ़ से शुरू होने वाली हवाई सेवा को लगा झटका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top