Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: फर्जी तरीके से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाना पड़ेगा महंगा,छापेमारी में RTO ने पकड़ा गिरोह

Ad

हल्द्वानी: शहर में कई गैरकानूनी काम चल रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई से ये सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को आरटीओ प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी के निर्देश पर एआरटीओ हल्द्वानी विमल पांडे,एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा द्वारा एक टीम गठित की गई थी। टीम को फर्जी तरह से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरटीओ संदीप सैनी ने जानकारी दी कि लालकुआं क्षेत्र में वाहनों के प्रदूषण फर्जी तरीके से बनाए जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिस पर टीम गठित की गई और लालकुआं में बिना गाड़ी के केवल फोटो के माध्यम से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह को पकड़ लिया गया है जिनके खिलाफ लालकुआं कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

एआरटीओ ने बताया कि लालकुआं में प्रदूषण केंद्र में कंप्यूटर से केवल सर्टिफिकेट बनाने का काम किया जा रहा है जिस पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रबंधन आयुक्त देहरादून को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि ये छापेमारी का अभियान जारी रहेगा। फर्जी तरीके से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top