Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस को रोडवेज बस के कंडक्टर ने लूट की झूठी सूचना दी !

Ad

Dial112 : HaldwaniPolice : EmergencyServiceMisuse : UttarakhandNews : RoadSafety : हल्द्वानी में डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा का गलत इस्तेमाल करना एक रोडवेज बस चालक को भारी पड़ गया। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बस चालक पर 5000 का चालान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रोडवेज बस चालक ब्रज किशोर ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि टांडा जंगल क्षेत्र में एक ऑल्टो कार ने बस रोककर मारपीट की और पैसे लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कार को रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास रोककर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया।

जांच के दौरान बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि बस और ऑल्टो कार की हल्की टक्कर हुई थी। इसके बाद दोनों चालकों में विवाद और मारपीट हुई…लेकिन लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी।

पुलिस ने झूठी सूचना देने पर रोडवेज बस चालक ब्रज किशोर के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 में 5000 का चालान किया। वहीं मारपीट के मामले में ऑल्टो चालक हैरी सिंह और दीप सिंह पर धारा 81 के तहत कार्रवाई कर कार को सीज कर दिया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें, इससे जरूरतमंदों को मदद मिलने में देरी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top