Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी रोड पर हादसे में महिला की मौत, बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार में मातम

Ad

हल्द्वानी: एक पल में खुशियां मातम में बदल जाया करती हैं। अनहोनी कभी भी घटित हो सकती है। एक परिवार के साथ यही हुआ है। बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार का हल्द्वानी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज गति स्कोर्पियो कार के सड़क पर पलटने से हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा से ललित चनौटी अपने परिवार के साथ अपनी सगाई के लिये काशीपुर जा रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी रोड पर स्थित एक होटल के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तालक ने स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो दिया और तभी कार सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में कार सवार सभी घायल हुए।

कार में सवार शांति देवी, चंपा, बसंती, शीला, शिवानी, विनीता घायल हो गए। इसके बाद किसी तरह तत्काल रूप से सभी घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय शांति देवी पत्नी स्व. डूंगर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top