Tehri News

उत्तराखंड: शादी का सामान लेकर गांव लौट रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

File Photo
Ad

टिहरी: इस वक्त की बड़ी दुखद खबर टिहरी जनपद से सामने आई है। यहां नैनबाग तहसील इलाके के बेल परोगी मोटर मार्ग पर एक भयानक हादसा हुआ है। जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि 2 अन्य लोग घायल हैं। यह हादसा बीती रात तब हुआ जब यह सभी लोग शादी का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 07 सीए 2711 में सवार होकर कुल पांच लोग विकास नगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी लौट रहे थे। तभी बेलगांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। जिनमें से 3 व्यक्तियों की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी।

इसके बाद हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों व घायलों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क तक लाया गया। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। एक तरफ घर में शादी की तैयारियों के लिए शादी का सामान लाया जा रहा था। लेकिन घर आते वक्त यह खतरनाक हादसा हो गया।

मृतकों की सूची

गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्व. भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 48 वर्ष)

राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 32 वर्ष)

कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 68 वर्ष)

घायलों की सूची

बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 40 वर्ष)

मनोज राणा (चालक) पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 34 वर्ष)

ADVERTISEMENTS Ad
To Top