Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रेरा के खिलाफ़ किसानों ने उठाई आवाज़, खतौनी दिखाकर लगाए आरोप

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी में रेरा के विरोध में किसानों ने एक प्रेस वार्ता की और कहा कि प्राधिकरण इस कानून के माध्यम से छोटे किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा बिल्डरों और किसानों को एक ही नजर से देखा जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है। प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता व कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने कहा कि रेरा के जरिए छोटी जोत के किसान को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान कई किसानों के लिए खतौनी भी दिखाइए। किसान को जब भी आर्थिक संकट आता है तो अपनी जमीन बेचने पर ही निर्भर रहता है। ऐसे में अगर रेरा के अन्दर छोटा किसान आएगा तो उसे जमीन छोड़ने पड़ेगी और किसानों के लिए एक बड़ा नुकसान है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए ।ललित जोशी ने कहा कि ये नियम साल 2017 से लागू है। अगर प्रशासन नियमों की बात कर रहा है तो क्या पिछले 6 हल्द्वानी में सभी काम प्राधिकरण के नियमों के अनुसार करें हैं ,अगर नहीं तो इससे संबंधित सभी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि इस नियमों के तहत छोटे किसानों को दबाने की कोशिश की जा रही है। इसमें बदलाव होना जरुरी हो गया है। इस नियम के खिलाफ सभी किसान शनिवार को विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top