Haridwar News

उत्तराखंड: बेटे की शादी से दो हफ्ते पहले पिता की सड़क हादसे में मौत, चाचा भी घायल

Ad

हरिद्वार: घर में बेटे की शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारी में कार्ड देने गए पिता की दुखद हादसे में मौत हो गई। पिता को लौटते वक्त एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रॉली के चालक को तलाश रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार अपने बेटे की शादी का कार्ड देने कहीं गए हुए थे। उनके साथ उनके भाई जयनंद भी थे। खुशी खुशी कार्ड देकर घर लौट रहे विनोद कुमार जब मीरपुर मुवाजपुर के पास पहुंचे तो एक लकड़ी से भरी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गिर गए।

इस हादसे में विनोद ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि जयनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली चालक भी मौके से फरार हो गया। सूचना उपरांत मौके पर आकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बता दें कि दो हफ्ते बाद विनोद के बेटे की शादी होनी थी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार का कहना है कि घायल जयनंद की तरफ से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top