Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड:प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने खाया जहर, मौत के बाद पुलिस को मिली कॉल रिकॉर्डिंग

Ad

रुद्रपुर: रुद्रपुर रम्पुरा निवासी दो बच्‍चों के पिता ने महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्‍जे में लेकर रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशन पाल उर्फ सोनू की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। और सोनू के दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:जल्द बदलेगी पिथौरागढ़ के चंडाक की तस्वीर,करोड़ो का होगा खर्चा, प्रस्ताव तैयार

यह भी पढ़े:दहेज के लिए हत्या! नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

जानकारी के अनुसार सोनू आढत में काम करता था। उसका किसी अन्य महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंध के बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। जिसके कारण किशन तनाव में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर किशन ने महिला से बात की। बात करने के दौरान उसने जहर खाकर आत्‍महत्‍या करने की बात कही।

जिस पर संबंधित महिला ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। यह देख युवक को नाहनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात किशन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें जहर खाने से पहले युवक ने महिला से पूरी बात की रिकॉर्डिंग की थी।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी के 20 हजार परिवारों को पानी के संकट से जल्द मिलेगी राहत

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: घर बर्बादी का कारण बना अवैध संबंध, पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top