Haridwar News

उत्तराखंड: मां बेटे के रिश्ते से परेशान पिता ने उठाया पाठल, सोते समय बेटे पर किया वार

Ad

हरिद्वार: मां और बेटे के रिश्ते को लेकर गुस्साए पिता ने बेटे पर ही जानलेवा हमला कर दिया। ज्वालापुर क्षेत्र से यह मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने पर पाठल से वार किया और आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी मां के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया है। फिलहाल युवक ऋषिकेश एम्स में भर्ती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की लाल मंदिर कालोनी में रहने वाले देवेंद्र उर्फ मुच्छड़ ने बीते गुरुवार की देर रात को सोते समय अपने बेटे राहुल पर पाठल से हमला कर दिया। युवक की चीख सुनकर मां सुनीता, दूसरे बेटे शरन आए तो उन पर भी हमला किया।

बेटे को बिलकुल मरने की हालत में छोड़कर पिता फरार हो गया। जैसे तैसे राहुल को जिला अस्पताल लाया गया। बाद में यहां से उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। रेयुवक के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि राहुल के अपनी मां से अभद्र व्यवहार करने पर पिता नाराज था। जल्द ही आारोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top