Haridwar News

देवभूमि में रिश्ते तार तार, पिता ने नाबालिग बेटी को दो साल तक बनाया गंदी नियत का शिकार

File Photo
Ad

रुड़की: भगवानपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। देवभूमि में पिता और बेटी का पवित्र रिश्ता गंदी नियत की सूली चढ़ गया। एक पिता दो साल तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा। अब जाकर बेटी की मां और स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास जनपद के थाना नटवार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति, जो कि एक फैक्ट्री में टेक्नीशियन है, परिवार के साथ भगवानपुर के एक गांव में किराए पर रहता है। आरोप है कि पिता पिछले दो सालों से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। बेटी के हमेशा चुपचाप रहने पर स्कूल के प्रधानाचार्य और मां ने कारण जानने की कोशिश की।

जब पीड़िता ने अपनी व्यथा बताई तो दोनों के होश उड़ गए। बाद में वे दोनों छात्रा को लेकर भगवानपुर थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने जानकारी दी और बताया कि छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक छात्रा के मेडिकल चेकअप के बाद उसके पोक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मां और प्रधानाचार्य की मानें तो बेटी काफी समय से किसी से बातचीत नहीं करती थी और गुमसुम रहा करती थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top