Uttarakhand News

हरिद्वार से होगा दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन, रेलवे ने जारी किया अपडेट

Ad

Uttarakhand News: Train: Haridwar: उत्तराखंड में यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है कि अक्टूबर और नवंबर में आने वाले त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार-हावड़ा स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन

रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, हरिद्वार से हावड़ा तक 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 6 फेरों के लिए हरिद्वार-हावड़ा-हरिद्वार आरक्षित फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04312 हरिद्वार से 10 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद (3:20), बरेली (5:05), शाहजहांपुर (6:32), लखनऊ (11:10), वाराणसी (5:20, अगली सुबह), दीनदयाल उपाध्याय (6:30), गया (9:25) होते हुए आसनसोल, दुर्गापुर से गुजरकर शाम 5:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 11, 18, 25 अक्टूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को हावड़ा से शाम 7:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, गया, वाराणसी, लखनऊ होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04311 हरिद्वार रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे।

हरिद्वार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, रेलवे ने हरिद्वार से मुजफ्फरपुर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 04314/04313) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4, 11, 18, 25 अक्टूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को हरिद्वार से चलेगी और 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2, 9, 16 नवंबर को मुजफ्फरपुर से वापस लौटेगी।

यह ट्रेन हरिद्वार से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी, मुरादाबाद (3:20), बरेली (5:05), शाहजहांपुर (6:32), सीतापुर (8:45), गोंडा (11:12), बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा और हाजीपुर होते हुए सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर से वापसी में यह ट्रेन सुबह 9:00 बजे प्रस्थान करेगी, हाजीपुर (10:05), छपरा (12:35), सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top