Rudraprayag News

पहले गंगा किनारे शराब पहुंची अब हुक्का पहुंच गया केदारनाथ धाम, युवकों का वीडियो वायरल

Source - Social Media
Ad

रुद्रप्रयाग: ये देवभूमि में आखिर क्या हो रहा है। पहले हरिद्वार में गंगा किनारे शराब पीते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। अब केदारनाथ धाम में हुक्के का कश लगा रहे युवकों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। जिसने कई सारे श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सांस्कृतिक और परंपराओं की भूमि मानी जाती है। लेकिन बाहर से आने वाले पर्यटक इसे अय्याशी का अड्डा समझकर आनंद उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर खूब नाराजगी है। वायरल हो रही वीडियो में कुछ युवक बैठे हैं और उनके बीच में हुक्का रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक हरियाणा से केदारनाथ के दर्शन के लिए आए थे।

गौरतलब है कि हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पंडित जी गंगा में नहाते युवकों को डांटने के साथ डंडे से पीट रहे थे। लेकिन अब ये मामला केदारनाथ धाम से सामने आया है। पुलिस व शासन-प्रशासन की तरफ से इसे लेकर क्या कार्यवाही की जाती है, ये देखना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top