Uttarakhand News

करोड़ों के बजट से देवभूमि में बनेगी देश की पांचवी साइंस सिटी

File Photo

देहरादून: पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात और पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी अब साइंस सिटी का सपना पूरा होगा। देश की पांचवीं साइंस सिटी देहरादून में बनने जा रही है। 172 करोड़ के कुल बजट से बनने वाली साइंस सिटी के निर्माण के पहले चरण के लिए 15 करोड़ का बजट जारी भी कर दिया गया है। देहरादून के झाझरा में विज्ञान धाम के रूप में स्थापित रीजनल साइंस सेंटर को तब्दील किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोल इसमें अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभा उनके पास ही है। बहरहाल, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत का कहना है कि मंजूरी तो केंद्र से चार साल पहले ही मिल गई थी। मगर परेशानी बजट की थी। पिछले साल प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई थी।

इसी क्रम में अब उत्तराखंड शासन ने बजट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। इसका 25 एकड़ में किया जाएगा। साइंस सिटी में आम दिनचर्या की घटनाओं को आसान मॉडल से समझाया जाएगा। साथ ही प्रदेश की संस्कृति व उनके वैज्ञानिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

To Top