Uttarkashi News

कोट गांव बिजली का बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम, ग्रामीणों के साथ हो गई हाथापाई

Ad

UPCL awareness campaign in Haldwani from 26th to 30th december

उत्तरकाशी: बिजली के बिलों की वसूली को लेकर कोट गांव से ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच हाथापाई का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जहां एक ओर ऊर्जा निगम के जेई विकेश कुमार ने कनेक्शन काटने और मीटर उतारने पर गाली गलौच का आरोप लगाया हैं। वही दूसरी ओर ग्राम प्रधान बिशनलाल कोटवाल ने ऊर्जा निगम की टीम पर गांव की महिलाओं से अभद्रता करने के साथ उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद चिन्यालीसौड़ थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े:हेलीकॉप्टर में सवार होकर सैलानी करेंगे औली का दीदार,हिमालय दर्शन के देने होंगे 3 हजार रुपए

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में खुलासा:बचपन से था पुलिस में जाने का शौक,सपना पूरा नहीं हुआ तो बने चोर

शनिवार को मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर अफसरों के स्थानांतरण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शूरवीर सिंह, त्रेपन सिंह, चतर सिंह, विक्रम लाल, छेड़ी देवी, मीना, लक्ष्मी, सरोजनी, गुलाबी, ममता, सोना, विमला आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

वही दूसरी तरफ बिजली कर्मचारियों ने ग्रामीणों की निंदा करते हुए सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं उन्होंने इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में गंगा सिंह पंवार, केदार सिंह, सोबत सिंह, प्रताप सिंह, अतर सिंह, जयप्रकाश, जयपाल सिंह, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, वजिनय लाल, सुनील राणा, मदन लाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े:पिथौरागढ़ में 10 रोडवेज बसों का संचालन हुआ बंद,लिस्ट में मुनस्यारी- डीडीहाट शामिल

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:शहीद को पत्नी का सलाम,फौज में शामिल होकर ज्योति ने किया पति का सपना पूरा


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top