Dehradun News

उत्तराखंड में सच हो गई बॉलीवुड की मशहूर फिल्म की कहानी, दोगुने रुपयों के लालच में गंवा दिए 60 लाख

Ad

देहरादून: एक मशहूर फिल्म जिसमें रुपए डबल करने के चक्कर में तगड़ी चपत लगती है, की कहानी असल जिंदगी में भी देखने को मिली है। यहां दोगुने रुपयों के लालच में आकर एक व्यक्ति ने किसी के कहने पर ट्रेडिंग कंपनी में निवेश किया। बाद में कंपनी भी फर्जी निकली और उक्त व्यक्ति ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। कुल मिलाकर 60 लाख रुपए का नुकसान हो गया। अब मामला साइबर क्राइम पुलिस के पास पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को दी तहरीर में हर्रावाला निवासी अभिनव पंवार ने बताया कि पांच अप्रैल को उसकी रामकृष्ण नाम के व्यक्ति से फोन पर बात हुई। जान पहचान हुई तो रामकृष्ण ने अभिनव को विदेशी कंपनी के माध्यम से ट्रेडिंग करने पर काफी मुनाफा होने की बात बताई। रामकृष्ण ने कथित तौर पर खुद को मूल निवासी दिल्ली और वर्तमान निवासी न्यूयॉर्क का बताया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया अपडेट,कुछ इस तरह का है सरकार का प्लान

यह भी पढ़ें: जरूरतमंदो के साथ खड़ा है प्रेमनगर आश्रम,400 भोजन किटों को रवाना किया गया

अब लालच में आ कर अभिनव ने पहले 50 हजार रुपए निवेश किए। इसी राशि पर दोगुने मुनाफे के लिए रामकृष्ण के आग्रह पर अभिनव ने विभिन्न बैंकों से करीब 22 लाख रुपए लोन लेकर रामकृष्ण को भेज दिए। ताकि वह ट्रेडिंग के माध्यम से रुपए डबल कर सके। इसके बाद रामकृष्ण ने बकायदा अभिनव को उसके ट्रेडिंग खाते में साढ़े तीन लाख रुपये अमेरिकी डालर का मुनाफा होना भी दिखाया।

लेकिन फिर अभिनव ने रुपयों को निकालने की बात कही तो रामकृष्ण ने उससे इसके बदले 15 फीसदी टैक्स मतलब 37 लाख रुपए बिट कॉइन के माध्यम से भुगतान करने के लिए कहा। अभिनव ने ऐसा ही किया और उक्त राशि बिट कॉइन के माध्यम से भेज दी लेकिन इसके बाद तो रामकृष्ण ने फोन ही उठाना बंद कर दिया। बाद में जब अभिनव ने पता किया तो ट्रेडिंग कंपनी भी फर्जी निकली। ठगी का पता लगने के बाद अभिनव ने पुलिस में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:पीढ़ियों को सीख देगी निकिता ढौंढियाल की कहानी, सेना की वर्दी पहनेंगी शहीद मेजर विभूति की पत्नी

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में फरिश्ते से कम नहीं अभिनेता राघव जुयाल का संघर्ष,अब अल्मोड़ा पहुंचकर की लोगों की मदद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top