Uttarakhand News

उत्तराखंड में आदेश जारी,सड़क पर फेंका मास्क तो लगेगा 500 रुपए का जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले एक फिर बढ़ने लगे हैं जो पिछले साल की याद दिलाकर लोगों को डरा रहा है। देश के कई शहरों में राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना वायरस को लेकर लोग लापरवाह भी हो गए हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। अब मास्क पहने काफी कम लोग ही नजर आते हैं। इस मामले में अब सरकार सख्त रवैये में नजर आ रहा ही है। कोरोना वायरस के मामलो पर नियंत्रण बना रहे, इसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में अब कोई व्यक्ति मास्क उतार कर इधर-उधर फेंकता नजर आया तो उस पर ₹500 का सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगेगा। सड़कों पर मास्क गिरे पड़े मिल रहे हैं, जो गंदगी के साथ बीमारी फैलने का डर भी फैला रहे हैं। ऐसे में जो अपना मास्क सड़क पर फेंकता नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने अपील की है कि मास्क को कूड़ेदान में ही फेंके।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलो पर नजर

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या घटकर 351 हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या भी 96837 हो गई है। गुरुवार को 52 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार  गुरुवार को 18291 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, देहरादून जिले में नौ कोरोना मरीज मिले।  जबकि हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, चंपावत और चमोली में एक-एक मरीज मिला। जबकि ऊधमसिंह नगर , अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी कोरोना संक्रमित केस सामने नहीं आया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top