Udham Singh Nagar News

ITI क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी ने महिला के बच्चों की अंगुलियां काटीं

Ad

काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिछले दो साल से दो बच्चों की मां के साथ लिव इन में रह रहे पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लिव इन रिलेशन में कथित तौर पर समस्या पैदा कर रहे दो बच्चों की प्रेमी ने पहले बुरी तरह पिटाई की फिर उनके हाथ की अंगुली काट दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार काशीपुर के आइटीआइ थाना क्षेत्र के बाजपुर रोड स्थित हिम्मतपुर में रहने वाली सीमा ने पुलिस को तहरीर दी। बता दें कि सीमा पत्नी स्व. राजेंद्र के दो बेटे अविनाश व ओम और एक बेटी पायल है। उनके घर में एक राजीव नामक व्यक्ति पिछले दो साल से रहता है जो महिला का लिव इन पार्टनर है।

लिव इन रिलेशन में बच्चों को बाधक मानने वाले राजीव ने सीमा की अनुपस्थिति में पहले ओम व पायल के हाथ बांधकर उनकी पिटाई की और फिर दोनों की अंगुलियां चाकू से काट डालीं। खून से सने हाथ लेकर बच्चे रोते रोते छत पर पहुंचे जहां पड़ोसी की मदद से वो पुलिस तक पहुंच सके।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आइटीआइ थाना पुलिस ने घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में आरोपित राजीव को हिरासत में लिया है। जिसके साथ पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top