Almora News

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के खिलाफ FIR दर्ज, मुश्किल में कोच समेत पूरा परिवार

Ad

अल्मोड़ा: अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। लक्ष्य सेन और उनके कोच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि लक्ष्य सेन के कोच विमल कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार शिकायत करने वाले व्यक्ति नागरजा ने कहा है कि साल 2010 में लक्ष्य के कोच और उनके माता-पिता ने फर्जी तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाया था। लक्ष्य पर आरोप है कि उनको 2001 नहीं बल्कि 1998 की पैदाइश है। लक्ष्य सेन के कोच विमल कुमार का कहना है कि लक्ष्य साल 2010 में मेरी अकादमी में आया था।

गौरतलब है कि लक्ष्य फिलहाल देश के नंबर वन खिलाड़ी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। बीते बुधवार को ही लक्ष्य को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मगर अब लक्ष्य, उनके कोच विमल कुमार, पिता धीरेंद्र सेन, मां निर्मला और भाई चिराग पर एफ आई आर दर्ज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top