Haridwar News

हरिद्वार पतंजलि की मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक, छत भी गिरी

Ad

हरिद्वार: गर्मी में अग्निकांड जैसी घटनाएं आम होती हैं। लेकिन बड़े स्केल पर आग लग जाना काफी जानलेवा हो सकता है। पदार्था स्थित पतंजलि के फूड पार्क में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी विकराल थी कि इसकी वजह से वहां की छत भी भरभरा कर गिर गई। वो तो गनीमत रही कि फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था…नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अचानक पदार्था स्थित पतंजलि के फूड पार्क में आग लग गई। बता दें कि पार्क की मसाला बनाने वाली यूनिट में आग लगी थी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग सड़क पर भी देखने को मिली तो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। फायर ब्रिगेड 5 घंटे बाद आग पर काबू पाने में कामयाब रही। लेकिन इस बीच लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

इससे पहले आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर आई। जिन्होंने मेहनत मशक्कत करके आग पर काबू पाया। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने जानकारी दी और बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, वहां पर काम नहीं हो रहा था। लेकिन फिर भी नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से फैक्ट्री की छत तक नीचे गिर गई है। इतना ही नहीं बल्कि पास में नमकीन और पापड़ की फैक्ट्री भी बाल-बाल बच गई है। सीएमओ ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएंगी। इसके बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा। नुकसान आखिर कितना हुआ है, इसका आंकलन भी बाद में ही किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top