Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार: शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग, 15 लाख रुपए का हुआ नुकसान

Ad

हल्द्वानी : शॉर्ट सर्किट के चलते एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा सामान व झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गौलापार कुँवरपुर के ग्राम तारानवाड लछमपुर के रहने वाले प्रताप चंद पुत्र स्व० दलीप चंद की झोपड़ी में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें झोपड़ी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। तथा एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई।

सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top